Advertisement

झामुमो पार्टी प्रत्यासी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में तेजी-तबारक खान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झामुमो वरीय नेता तबारक खान के नेतृत्व में प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में 30 अप्रैल को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा, बड़ाजामदा एवं जैतगढ़
में चला।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में झामुमो के वरीय नेता तबारक खान ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में जनता को गरीबी, बेरोजगारी और सरकारी संपत्ति को बेचने का काम किया। कहा कि झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी को भारी मतों से विजय बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर झारखंड की गरीब जनता का हक मारने का काम किया। वहीं झारखंड सरकार ने जनता को 20 लाख आबुआ आवास देकर राहत देने का काम कर रही है। खान ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है।

भाजपा चुनाव के दौरान जनता को दिए गए वादा को पूरा नहीं करती है, जिसका कई उदहारण है। इसे चाईबासा की जनता बखुबी जानती है। जनसंपर्क अभियान में खान के साथ दर्जनों झामुमो समर्थक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *