Advertisement

हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से अब तक 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में हाजीपुर(अ.जा.) संसदीय क्षेत्र लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन हेतु निर्वाची पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के कार्यालय प्रकोष्ठ में चार अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पासवान ने निर्दलीय अभ्यर्थी के तौर पर, युवा बिहार सेना के राज कुमार पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के राजेश कुमार रौशन तथा जनशक्ति जनता दल के बालेंद्र दास ने नामांकन किया।

इसके पूर्व आरजेडी के शिवचंद्र राम सहित तीन उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वही एक मई को बिहार सरकार की छुट्टी रहने की वजह से नामांकन नहीं दाखिल हो सकेगा। नामांकन के अंतिम दिन 2 मई को एनडीए की ओर से मोदी के हनुमान चिराग पासवान द्वारा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने की सूचना प्राप्त हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *