Advertisement

बीडीए कॉलेज में सेवानिवृत ब्याख्याता डॉ महेश चंद्र को दी गई विदाई

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय में 30 अप्रैल को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीडीए कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ब्याख्याता डॉ महेश चन्द्र के सेवानिवृत होने पर उन्हें महाविद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी।

बता दें कि, डॉ महेश चंद्रा यहां लंबे समय तक शिक्षा और ज्ञान की सेवा प्रदान की है। उनके सेवानिवृत्त होने पर प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याता एवं शिक्षेत्तर कर्मी काफी गमगीन दिखे। लेकिन इस सत्य को भी नकारा नहीं जा सकता, कि सेवा में आने के उपरांत एक दिन निर्धारित तिथि को सेवानिवृत होना पड़ता है।

यहां आयोजित विदाई समारोह में उनके सहकर्मियों, कॉलेज के छात्र-छात्रा भी उपस्थित थे। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों और योगदानों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए विभिन्न भाषणों और प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीडीए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो सच्चिदानन्द सिंह ने ब्याख्यता डॉ चन्द्र के प्रति उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि छात्रों के व्यक्तिगत विकास में भी अहम भूमिका का निर्वाह किया है।

उन्होंने अपने विदाई संदेश में आगामी पीढ़ी को प्रेरित करने वाले व्यक्तव्य से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित व्याख्याताओं व कर्मियों ने डॉ चंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *