Advertisement

अबुआ आवास निर्माण के दौरान दिवाल से दबकर निर्मला देवी की दर्दनाक मौत

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के टोला परसाही में अबुआ आवास निर्माण के दौरान दिवाल से दबकर एक महिला की मौत हो गयी। मृतक 55 वर्षिया निर्मला देवी पति इंदर राय की अपने घर के पुराने दिवाल से दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सुचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अयुब खान परसाही स्थित मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया। मामले की जानकारी ली।

इस अवसर पर मृतका के पति इंदर राय ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम से अबुआ आवास की स्वीकृति जिला प्रशासन से मिली थी। अपने पुराने मिट्टी का मकान तोड़कर अबुआ आवास का निर्माण करीब एक सप्ताह से करा रही थी।

इसी बीच 29 अप्रैल को भी वह घर के निर्माण में अपनी पत्नी निर्मला के साथ लगा था। बुनियाद की जोड़ाई के लिए मेरे पत्नी बालू और सिमेंट का मशाला बना रही थी, इसी क्रम में उत्तर दिशा का पुराना दिवाल उसकी पत्नी पर गिर गया। जिससे दिवाल से दबकर उसकी दर्दनाक मौत मौके पर हो गई।

इस संबंध में कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि उक्त परिवार अंत्यंत ही गरीब है। इसके पुत्र और पुत्र वधू दुसरे प्रदेश में काम करते हैं। इनके घर पर नहीं रहने से दाह संस्कार आज नहीं हो सका। अब 30 अप्रैल को दाह संस्कार किया जाएगा। पंसस खान ने मृतक के प्रति गहरी शोक और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *