सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। जनता भाजपा के 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी। सीधे बहिष्कार करेगी। जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, नौकरी, रोजगार चाहिए। इस पर भाजपा नहीं बोलेगी। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को ले भाजपा, झामुमो को बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
उक्त बाते झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता वरीय नेता तबारक खान नुईया एवं ठाकुरा गाँव में 28 अप्रैल को एक बैठक में कही। वे यहां झामुमो पार्टी प्रत्याशी जोबा माझी के जन संपर्क अभियान कार्यक्रम में शामिल थे।
खान ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में जनता को गरीबी, बेरोजगारी और सरकारी संपत्ति को बेचने का काम किया। कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा को भाजपा दुश्मन लगती थी, आज प्यारी लग रही है। इस तरह के दलबदलु नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। सिंहभूम की जनता देश की सुरक्षा के लिए इंडिया गंठबंधन को वोट करेगी। इसके लिए जोबा मांझी को मतों से विजय बनानी चाहिए।
झामुमो नेता वरीय नेता खान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर झारखंड की गरीब जनता का हक मारने का काम किया। वहीं झारखंड सरकार ने जनता को 20 लाख आबुआ आवास देकर राहत देने का काम कर रही है।
जनसंपर्क अभियान के मौके पर झामुमो के पूर्व जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। चुनाव के दौरान जनता को दिए गए वादा को पूरा नहीं करती है। इसका कई उदहारण है, जिसे यहां की जनता बखुबी जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक षडयंत्र के तहत लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया है, ताकि संविधान को बदला जा सके।
यहां पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, पूर्व जिला परिषद सदस्य व जगन्नाथपुर विधनसभा के प्रभारी बामिया मांझी, पूर्व मुखिया कपलेश्वर डोंगो, झामुमो नेता तुरम बिरूली, संजय दास, नोवामुंडी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष चुमनलाल लागुरी, सचिव मनोज लागुरी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर पुखरीबुरू के मुंडा आनंद तुबिद, मुचिया हंसदा उर्फ टोटा, सतीश गोप, पुलेंद्र महतो, चोकरो सिद्धू, फ्रांसिस सुरीन, रामराई दोरायबुरु, विक्रम लागुरी समेत काफी संख्या में झामुमो प्रतिनिधि व् समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply