Advertisement

सामयिक परिवेश बिहार इकाई पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश पत्रिका के बिहार इकाई पर 27 अप्रैल को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी के इस कार्यक्रम में साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सभी के रचनाओं ने पटल को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत कवियित्री डॉ सोनी के सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना से की गई। इस अवसर पर सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने संस्थाध्यक्ष उद्बोधन उत्कृष्ट अंदाज में किया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने सुन्दर अंदाज में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि जय प्रकाश अग्रवाल ने नेपाल की राजधानी काठमांडू से की। मुख्य अतिथि डॉ सुमन मेहरोत्रा थी। विशिष्ट अतिथि अनंतराम चौबे अनंत (मध्य प्रदेश), भीम सिंह नेगी (हिमाचल प्रदेश) व् डॉ मीना कुमारी परिहार मान्या (पटना) शामिल थे।

इस अवसर पर ऑनलाइन काव्य पाठ करने वालों में डॉ सुमन मेहरोत्रा, डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ प्रतिभा रानी, जय प्रकाश अग्रवाल, अनंत राम चौबे अनंत, भीम सिंह नेगी, डॉ राम शरण सेठ, किशन लाल कहार, ज्योति सिन्हा, डॉ सोनी, अविनाश बन्धु, ऋतू प्रज्ञा, माधवी लता, राजप्रिया रानी, मुस्कान केशरी, पुष्पा पालीवाल, सुनील कुमार उपाध्याय शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रही युवा कवियित्री सविता राज ने भी अपनी गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विराम कवियित्री माधवी लता के आभार ज्ञापन से हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *