Advertisement

व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर 27 अप्रैल को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कई मामलों का निष्पादन किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते 21 अप्रैल से चल रहे विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बिजली विभाग से संबंधित मामले और एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। लोक न्यायालय में मामलों का निष्पादन किया जा रहा था। यह विशेष लोक अदालत बीते 21 से 27 अप्रैल तक चला।

आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 4,452 मामलों का निष्पादन के अलावा लगभग 1,23,90,000 (एक करोड़ तेइस लाख नब्बे हजार) रुपए की समझौता राशि वसुल किए गए। जिसमें बिजली विभाग के 4,402 मामलों का निष्पादन और लगभग 69 लाख 28 हजार रूपए की समझौता राशि तथा एन आई एक्ट के 44 मामलों में लगभग 54 लाख 61 हजार रूपए की समझौता राशि वसूल किया गया।

इस लोक अदालत में दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा तथा दूसरे बेंच पर एसीजेएम विशाल गौरव ओर अधिवक्ता इम्तियाज आलम मौजूद थे। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *