Advertisement

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

चुनाव अभियान में श्रमिक संगठन राकोमयू पदाधिकारी गण शामिल

एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है। क्षेत्र में मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जनसंपर्क अभियान में लोकसभा क्षेत्र के रहिवासियों का रुझान अनुपमा के पक्ष में लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म जोशी से मतदाता प्रत्याशी का स्वागत कर रहे हैं। चुनाव में केंद्र सरकार के विफलता, देश के किसान मजदूरों का शोषण, बेरोजगारों का हताशा चुनाव का मुद्दा बनता जा रहा है।

चुनाव अभियान के दौरान इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि वे देश की धरोहर और संस्कृति को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। कहा कि अगर एक माह का मुझे समय प्रदान करें तो निरंतर सेवा भाव से क्षेत्र के विकास में लगे रहेंगे।

जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी सिंह ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए एक सेवा का अवसर प्रदान किए जाने की अपील की। साथ ही कहा कि आपका विश्वास पर खरा उतरूंगी। मेरे परिवार का इतिहास की पृष्ठभूमि सेवा भाव की रही है। उसी के अनुरूप कार्य करूंगी।

जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश गुप्ता, विमल कृष्ण चौबे, मजदूर संगठन आरसीएमयू नेता अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, बीएन तिवारी, जितेंद्र पासवान, युवा कांग्रेस के विजय यादव, संदीप पासवान, प्रदीप राम, राजेंद्र वर्मा, विक्की सिंह सहित सैकड़ो समर्थक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *