रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सर्व शिक्षा अभियान क़े तहत बोकारो के एडिपीओ ज्योति ख़लको ने 24 अप्रैल को कसमार प्रखंड के हद में कई विद्यालयों तथा बीआरसी का निरिक्षण की।
जानकारी के अनुसार एडिपीओ खलको ने कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेल मूंगा, प्लस टू हाई स्कूल कसमार सहित बीआरसी का निरिक्षण किया। इस क्रम में उनके द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन की जानकारी हासिल किया गया। बच्चों से भी पूछताछ किया गया। साथ ही विद्यालय में साफ सफाई रखने का दिशा निर्देश भी स्कूल सचिवों को दिया गया।
वही बीआरसी भवन में बैठक कर कई दिशा निर्देश का अनुपालन करने को कहा। बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी वर्मा, बीपीओ कमरुल जमा शामिल थे।
मौके पर लेखापाल फिरोज आलम, फटीक महतो, अम्बुज कुमार, दीपक पटेल, शैलेश लहरी, अम्बुज महतो के अलावे कई शिक्षक भी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply