Advertisement

अवैध शराब कारोबारी को बड़ाजामदा पुलिस ने भेजा जेल

650 एमएल किंगफिशर की 12 बोतल, 650 एमएल गॉडफादर का 14 बोतल बरामद

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने को लेकर चाईबासा पुलिस सख्त नजर आने लगा है। इससे क्षेत्र में सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों में दहशत है।

जानकारी के अनुसार पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वाले वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को बड़ाजामदा थाना प्रभारी विकास कुमार ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि बड़ाजामदा क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बड़ाजामदा क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस छापामारी अभियान के तहत आरोपी की निशानदेही पर 650 एमएल का किंगफिशर की 12 बोतल, 650 एमएल का गॉडफादर की 14 बोतल बरामद की गई है।

इसके अंतर्गत बड़ाजामदा ओपी में कांड क्रमांक-12/24, धारा 272/273 भादवी एवं 47 ए एक्साइज एक्ट के तहत वीरेंद्र कुमार गुप्ता, पिता स्वर्गीय शिवमुनी प्रसाद गुप्ता फुटबॉल मैदान बड़ाजामदा को विधिवत गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *