Advertisement

सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने पर्चा दाखिल किया

सिंहभूम से पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी लडे, भाजपा की जीत तय-गीता कोड़ा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा(पश्चिम सिंहभूम)। सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने 22 अप्रैल को पर्चा दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार पर्चा दाखिल करने से पहले गीता कोड़ा ने गितिलिपि के देसाउली मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद चाईबासा स्थित गांधी मैदान पहुंचीं। वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे।

यहीं से जुलूस की शक्ल में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खूंटकटी मैदान पहुंचे। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय गए। दोपहर 1.40 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

इस अवसर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी।निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी के समक्ष पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनावी एलान-ए-जंग अब शुरू हुआ है।

अब पूरी तरह खुलकर चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को वे तैयार हैं। कांग्रेस से जुड़े वोटरों के बिखराव होने पर भी कोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर रहिवासी उन्हें इस बार भी संसद में भेजने का काम करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, गीता बलमुचू, जिलाध्यक्ष संजू पांडेय सहित नोवामुंडी, जगन्नाथपुर, गुवा, किरीबुरु, बड़ाजामदा, चाईबासा व अन्य स्थानो के काफी संख्या नेता-कार्यकर्ता तथा कोड़ा समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *