Advertisement

प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन व मोबाइल नम्बर जारी कर की सूचना देने की अपील

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन व मोबाइल नम्बर जारी कर रहिवासियों से सूचना देने की अपील की है।

जिला के हद में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को गुमशुदा बालक व बालिका एवं उनके साथ किसी प्रकार के दुर्व्यवहार से संबंधित जानकारी देने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है।

कहा कि ग्रामीणों एवं ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार के दुर्व्यवहार से संबंधित सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9771432103 एवं 08877444444 के अलावा ई-मेल आईडी कंप्लेन cid@jhpolice.gov.in पर देने की मांग की गई।

ओपी प्रभारी ने बताया पुलिस तत्परता से क्षेत्र में अमन, चैन व शांति के लिए कार्यरत है। इसके लिए आम जनता का पूर्ण सहयोग अनिवार्य है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *