Advertisement

जैन मंदिर डोरंडा में मनाई गयी तीर्थंकर महावीर की 2623वीं जयंती

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैन मंदिर में 21 अप्रैल को जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की 2623वीं जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

उक्त जानकारी जैन समाज के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश दोशी उर्फ राजू भाई ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ हीं गणमान्य जनों द्वारा छोटे छोटे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

राजू भाई ने बताया कि 24वें जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म जयंती पर डोरंडा जैन मंदिर से शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकलकर डोरंडा स्थित झारखंड उच्च न्यायालय का परिक्रमा करते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष व् बच्चे शामिल थे।शोभा यात्रा में जैन समाज द्वारा जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमो धर्म से संबंधित पट्टीका लेकर नगर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश बोथरा, संपत भाई रामपुरिया, बिनु भाई मेहता, हरीश दोशी उर्फ राजू भाई, अशोक भाई, प्रकाश नाहटा, अमरचंद बेगानी, नंदू भाई, सुभाष भाई बोथरा, लवधी जैन आदि जैन समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *