Advertisement

सलाई जंगल में पलटा जेसीबी मशीन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सारंडा वन क्षेत्र के सलाई जंगल में बीते 18-19 अप्रैल की अर्ध रात्रि अवैध तरीके से पत्थरों का खनन करने के दौरान एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी मशीन को निकालने का प्रयास जारी है।

सलाई जंगल के ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि उक्त जेसीबी मशीन किसका है तथा कौन खनन करा रहा था उसकी जानकारी रहिवासियों को नहीं है। ग्रामीण रहिवासियों के अनुसार वन क्षेत्र में कोई भी कार्य करने से पहले ग्राम सभा व वन विभाग से अनुमति लेना होता है। लेकिन उक्त खुदाई मामले में ग्राम सभा से कोई अनुमति नहीं लिया गया था।

ग्रामीणों ने कहा कि जिस पहाड़ी पर अवैध खुदाई हो रहा था वह क्षेत्र रिजर्व वन या प्रोटेक्टेड वन क्षेत्र में आता है। इस संबंध में वन विभाग या अंचल कार्यालय हीं बता सकता है। रहिवासियों के अनुसार उक्त मामले की जाँच होनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *