Advertisement

यूपीएससी में 271वां रैंक लाकर बेरमो की बेटी प्रेरणा सिंह ने लहराया परचम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। यूपीएससी की परीक्षा में बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के घुटियाटांड कॉलोनी रहिवासी प्रेरणा सिंह ने सफलता का परचम लहरायी है। प्रेरणा को इसमें ऑल इंडिया स्तर पर 271वां रैंक मिला है।

जानकारी के अनुसार घुटियाटांड स्थित रीवर साईड कॉलोनी के पूर्व रहिवासी स्वर्गीय रामाधार सिंह की पोती और स्वर्गीय सुबोध सिंह की पुत्री प्रेरणा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 271वां स्थान प्राप्त किया है। प्रेरणा की मां ममता सिंह पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान मे वे साउथ ऑफिस पाड़ा डोरंडा (रांची) में रह रही है।

प्रेरणा की इस सफलता की खबर मिलते ही बेरमो कोयलांचल में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें बधाई देने वालो में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, पूर्व सीसीएल अधिकारी बी जे सरकार, इनमोसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, युवा व्यावसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, आदि।

यंग ब्लड के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, बेरमो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश व कार्यकारी अध्यक्ष रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार सिंह, अर्चना सिंह व दिनेश कुमार सिंह, कोल व्यवसायी अभय कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *