Advertisement

हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अंबेडकर कॉलोनी से प्रतिमा का नगर भ्रमण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के आंबेडकर कॉलोनी के हनुमान मंदिर में पाँच दिवसीय श्रीश्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 16 अप्रैल को गाजे- बाजे के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गयी।

इस अवसर पर यहां सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु महायज्ञ स्थल से निकलकर आंबेडकर कॉलोनी, पूराना बीडीओ ऑफिस क्षेत्र का भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण में गाजे- बाजे के साथ जय माता दी, जय हनुमान, जय श्रीराम के नारों से क्षेत्र गुंजयमान हो गया।

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष उमेश रवि व रामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने बताया कि 17 अप्रैल को वेदी पूजन, हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्णाहुति एवं दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया है। बताया गया कि महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर रामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास, महायज्ञ कमेटी अध्यक्ष उमेश कुमार रवि, उपाध्यक्ष राजेश राम, सचिव अशोक रविदास, उपसचिव चन्दन बाउरी, दिपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रंजीत खुराना, उप कोषाध्यक्ष तुलसी कुमार, संगठन मंत्री विजय कुमार, सहायक संगठन मंत्री संदीप भारती, उप संगठन मंत्री राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम बाउरी, अजय कुमार, सोनू कुमार, सोनू बाउरी, राहुल रजवार, करण कुमार, रोहित बाउरी, साहिल कुमार, भाजपा नेता शिवलाल रवि, बाबुचंद रवि आदि गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *