Advertisement

ओडिशा में बस फ्लाई ओवर से गिरा, दुर्घटना में पांच की मौत, कई घायल

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा के जाजपुर जिले में हुई भीषण बस दुर्घटना में पांच सवार की मौके पर हीं मौत हो गई। वही इस हादसे में कई घायल हो गए। बस में 47 यात्री सवार बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त बस जगन्नाथ पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 16 पर बाराबती पुल पर बने फ्लाईओवर से गिर गई। यह हादसा बीते 15 अप्रैल की रात्रि लगभग 9 बजे घटित हुआ।

हादसे के संबंध में जाजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पुरी से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही के साथ घटित हुआ। उक्त बस में लगभग 47 यात्री सवार थे।

धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाइक ने हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना में चार पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा बस में सवार 40 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण से खो दिया, जिससे यह घातक दुर्घटना हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मौत पर दु:ख व्यक्त किया करते हुए मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि जाजपुर जिले के बारबाटी स्ट्रीट इलाके में यात्री बस दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें गहरा दु:ख हुआ। वे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। साथ हीं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *