Advertisement

भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार रहिवासी एवं भारतीय जनता पार्टी की चर्चित नेत्री डॉक्टर उषा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने का कयास लगाया जा रहा है।

बताया जाता है कि बीते 9 अप्रैल को भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम भेजी इस्तीफा पत्र में अपने स्तीफे का कारण अपनी निजी व्यस्तता बताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी दायित्वों से स्वयं को अलग कर ली है।

उनके इस्तीफा देने से भाजपा को भारी नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी निजी खर्चे से नि:स्वार्थ पार्टी के लिए बीते कई वर्षो से काम कर रही थी। वे बहुत हीं कम समय में बेरमो सहित बोकारो जिले में भाजपा नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। उनके स्तीफा देने के बाद से निर्दलीय चुनाव लड़ने का कयास लगाया जाने लगा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *