Advertisement

समाजसेवी ने फीता काट कर किया वाटर कूलर का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार शिवनारायण मंदिर परिसर के सामने गर्मी को देखते हुए 10 अप्रैल को गुप्त दान वाटर कूलर मंदिर पुजारी संतोष दीक्षित को समर्पित किया गया।

वही पंडित दिक्षित द्वारा पूजा पाठ कर करगली बाजार के समाजसेवी योगेश तिवारी ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समाजसेवी तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का काम होता है। उन्होंने कहा कि पानी पिलाना और आम जनता तथा राहगीरों को चिलचिलाती गर्मी में पानी की कठिनाई न हो। शुद्ध ठंडा जल राहगीरों को मिले और समाज के कार्य में बढ़-चढ़कर आमजन आगे आए।

कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मौके पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, राजन साव, कृष्ण कुमार वर्मा, मुकेश साहू, रवि यादव, रोहित बाबा, यकु कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *