Advertisement

कार्मल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल-कंजकिरो मार्ग पर स्थित कॉर्मेल स्कूल में 10 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वि‌द्यालय की प्राचार्य सिस्टर एम मलर एसी, प्रबंधिका सिस्टर ईनेंट एसी एवं केएम मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में सबसे पहले विद्यालय की प्रबंधिका टीम ने रक्तदान किया। इसके उपरांत छात्रो के अभिभावकगण, विद्यालय के शिक्षक गण, वि‌द्यालय के पूर्व छात्र व छात्राएँ सहित ओएनजीसी कम्पनी के कर्मचारीयो ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में भाग लेने व रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित गया गया। शिविर में लगभग 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाये रखने में डॉक्टरों एवं सहयोगी टीम की भी नियुक्त की गई थी।

शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शिक्षक धनंजय प्रजापति शिक्षिका नीलम कुल्लू, प्रतिमा ठाकुर, अर्जुन साहू, अंकुश चौधरी, मेरी खलको, सोमा बसु आदि विद्यालय के शिक्षक गण की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *