Advertisement

राजपाल यादव अभिनीत फिल्म काम चालू है ज़ी5 पर 19 अप्रैल को होगी रिलीज

फिल्म का ट्रेलर ने दर्शकों की बढ़ाई जिज्ञासा

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। सड़क पर बने गड्ढों की वजह से होने वाले हादसे में देश में प्रतिवर्ष जितनी मौते होती हैं, उतने आतंकवाद की वजह से नहीं मरते। राजपाल यादव अभिनीत आने वाली फिल्म काम चालू है के ट्रेलर में यह बात सामने आयी है।

जानकारी के अनुसार ज़ी5 पर फिल्म काम चालू है का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। जिसे मिलियन्स में दर्शक देख रहे हैं।
पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

राजपाल यादव और जिया मानेक की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में राजपाल यादव ने मनोज पाटिल का किरदार निभाया है।मनोज पाटिल अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगते हुए नजर आ रहे हैं।एक सड़क दुर्घटना में उनकी पुत्री की मौत हो जाती है। जिसके बाद वह खुद सड़कों पर गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लेते हैं।

यह अभिनेता राजपाल यादव का दूसरा प्रोजेक्ट है। निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ उन्होंने अर्ध भी की थी। फिल्म काम चालू है आगामी 19 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर बहुत भावनाओं से भरा हुआ है।

इस फिल्म में राजपाल यादव का लुक और उनका किरदार काफी अलग है। रियल स्टोरी से इन्सपायर्ड इस फिल्म का सबको बेसब्री से इन्तज़ार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *