एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। लोक पंच की नवीनतम नाट्य मतदाता जागरूकता का बिहार की राजधानी पटना से महज 22 किलोमीटर दूर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित जीए इंटर स्कूल में 10 अप्रैल को मंचन किया गया।
नवीनतम नाट्य मतदाता जागरूकता के मंचन के अवसर पर मुख्य अतिथि वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा, सुधीर शुक्ला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रस्तुत नाटक मतदाता जागरूकता के निर्देशक सह लोक पंच सचिव मनीष महिवाल ने कहा कि समाज में कुछ वर्ग धीरे-धीरे मतदान प्रक्रिया से दूर होते नजर आ रहे हैं।

ऐसे वर्ग को समझाने के लिए कि हमारा सही मतदान कितना महत्वपूर्ण है, इस विषय पर सनत कुमार द्वारा लिखित एवं मनीष महिवाल द्वारा निर्देशित नाटक मतदाता जागरूकता एवं बाल विवाह मुक्त भारत पर आधारित, नाटक बाल विवाह तैयार किया गया है। ताकि, मतदाता पोलिंग बूथ तक ज्यादा से ज्यादा पहुंच सके।
प्रस्तुत नाटक के कथासार के अनुसार हम अक्सर देखते हैं कि मतदान के दिन कुछ वैसे तत्व खाने-पीने और पिकनिक मनाने में अपना दिन व्यतीत करते हैं। उन तत्वों को मतदान से कोई मतलब नहीं रहता। नाटक के माध्यम से इन्हें समझाने, इन्हें बताने की कोशिश की गई है कि हमारा वोट कितना महत्वपूर्ण है।
मतदान के दौरान नेताओं द्वारा कई तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं, जिसमें मतदाता उलझ जाते हैं और अपने मत का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मतदाताओं को सही रास्ता दिखाने का काम उक्त नाटक करता है।
दिखाया गया है कि हमारे समाज के ऐसे नेता जिन्हें अपनी कुर्सी और सत्ता से मतलब है। ये चुनाव आते ही नशा के आदि तत्वों को प्रलोभन देना शुरू कर देते हैं और अपना स्वार्थ साधते हैं। ऐसे कई बिंदुओं पर नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की गई है।
प्रस्तुत नाटक में मनीष महिवाल, रजनीश पांडेय, प्रिया कुमारी, देवेंद्र चौबे, सोनल कुमारी, रामप्रवेश, रोहित कुमार, कृष्णा देव, अभिषेक राज, अरबिंद कुमार आदि कलाकारों ने अभिनय किया।
जबकि मंच से परे मंच प्रबंधन रंजीत सिंह, वेशभूषा सोनल कुमारी, संगीत अभिषेक राज, वस्त्र विन्यास रितिका, पूर्वाभ्यास व्यवस्था व् यातायात अरविंद सिंह, प्रस्तुति नियंत्रक मृत्युंजय प्रसाद, लेखक सनत कुमार तथा निर्देशक मनीष महिवाल हैं।
![]()













Leave a Reply