Advertisement

विहंगम योग द्वारा पिछरी में निकाली गई स्वर्वेद-यात्रा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। हिंदू नववर्ष 2081 प्रतिपदा 9 अप्रैल को पूरे विश्व में एक साथ निर्धारित समय पर एक बार विहंगमयोग संत समाज की ओर से स्वर्वेद-यात्रा निकाली गई।

इस कड़ी में बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल संत समाज द्वारा पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी में उत्साह के साथ स्वर्वेद-यात्रा निकाली गई। यात्रा स्थानीय जामटांड़ से विभिन्न मुहल्ले में भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर सतसंग का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विहंगम योग से जुड़े गुरुभाई एवं बहन शामिल हुए।

कार्यक्रम में नेतृत्व कर रहे विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला प्रधान संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक केपी सिंह, प्यारेलाल यादव, शिवचंद यादव सहित नारायण मल्लाह, जितेंद्र सिंह, काली सिंह, रामलखन यादव, सुखलाल महतो, पंचानन साव, नरेश मिश्रा, मालती बहन, ममता बहन सहित तेनुघाट, बीटीपीएस, कथारा, कसमार, अंगवाली, झुंझको, नावाडीह आदि क्षेत्र से गुरुभाई, शिष्या कार्यक्रम में शामिल थे।

एक अन्य समाचार के अनुसार अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा नववर्ष विक्रम साल संवत के आगमन पर बैनर के साथ रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य सहित कई आचार्य, आचार्या नेतृत्व कर रही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *