सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद गीता कोड़ा द्वारा 9 अप्रैल को चाईबासा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी कोड़ा ने चाईबासा शहर के अलावा मोची साई, भुइयां टोली, नीमडीह, न्यू कोलोनी नीमडीह में जनसंपर्क कर जनता को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शुभकामना दी साथ हीं प्रणाम कर आर्शीवाद मांगा। हर जगह ताशे बाजे के साथ रहिवासियों द्वारा पुष्प माला पहनाकर काफी उल्लास से उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने उपस्थित नागरिक वृंद से कहा कि आप सबों ने विगत 10 वर्षों से देश के पीएम मोदी के ऊपर विश्वास कर भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दिया है। जिसके लिए मोदीजी ने आपको प्रणाम कहा है। उन्होंने पीएम मोदी के गरीब कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
साथ ही कहा कि जन जन का भला चाहनेवाले नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए, आपसबों से कमल फूल निशान में फिर से वोट देने की प्रार्थना व अपील करने आई हूँ।
जनसंपर्क अभियान में उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री की अगुवाई में प्रत्याशी कोड़ा के साथ पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, जिलाध्य्क्ष संजू पांडेय, महिला संपर्क कोल्हान प्रभारी रीता मिश्रा, नगरपालिका पूर्व चेयरपर्सन नीला नाग, नगर महामंत्री शैलेश कुमार, नगर मंत्री शैलेश बाजपेयी, आदि।
नगर मंत्री अमित सिंह, जिला मंत्री सन्नी पासवान, जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, पूर्व नगर अध्य्क्ष नवीन गुप्ता, अमित जयसवाल, पंकज सिंह, त्रिशानु राय, रामावतार राम रवि, कामेश्वर विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, मणिकांत पोद्दार, अश्वनी खलखो, बंटी भुइँया, धन्नो देवी, अनूप प्रसाद, पिंटू ठाकुर, संतोष ठाकुर, शिवकुमार राम, नीरज गुप्ता, रवि विश्वकर्मा, राजू पोद्दार, दीपू पोद्दार, नीरज गुप्ता के साथ अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()













Leave a Reply