Advertisement

पंचमुखी हनुमान मंदिर में कलश स्थापना कर रामनवमी पूजा का आह्वान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर में 9 अप्रैल को विधिवत कलश स्थापना कर रामनवमी की पूजा का आह्वान किया गया।

जानकारी के अनुसार गुवा पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधिवत कलश स्थापना कर पूजा पूर्ण की गयी तथा राम नवमी की पूजा का आह्वान किया गया। कमिटी के सह सचिव सुदीप दास द्वारा पंचमुखी बजरंगबली की उपासना के साथ कलश स्थापना कर पूजा के लिए संकल्प लिया गया। मंदिर के पुजारी बाबुली पंडा द्वारा संकल्प करवाया गया।

इस अवसर पर मंदिर कमिटी सदस्य गौरव दास, चन्दन दास, शिवा दास, साजन तांती, प्रीतम सोनार, साहिल ठठेरा, राज कुमार तांती, समीर पाठक एवं अन्य श्रद्धालू मौजूद थे।

मौके पर पूजा के पश्चात सभी वानरों को फल एवं प्रसाद खिलाया गया तथा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण कर सभी कमिटी के सदस्य आपस मे गले मिल कर एक दूसरे को सुभकामना दी। उक्त अवसर पर मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव राम नवमी की तैयारी जोर शोर से करने का भी संकल्प लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *