Advertisement

विद्या मंदिर के भैया-बहनों द्वारा भारतीय नव वर्ष पर पद संचलन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय नव वर्ष के अवसर पर 9 अप्रैल को कसमार प्रखंड के हद में खैराचातर स्थित विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा पद संचलन किया गया। इस दौरान भैया-बहनों ने ग्रामीणों तथा नगरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनायें दी गयी।

जानकारी के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८१ भारतीय नव वर्ष के शुभ उपलक्ष्य में श्रीगोविंद स्नेहलता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खैराचातर के भैया/बहनों द्वारा पद संचलन कर रहिवासियों को हिंदू नव वर्ष की मंगल कामनाएं दी गई। इसके पूर्व वंदना सभा के उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा सतयुग से लेकर कलयुग तक आज के दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व के विषय में विस्तार से बताया गया।

उन्होंने उपस्थित भैया/बहनों को अपनी संस्कृति को मानने और जानने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपनी संस्कृति तथा संस्कार को आगे के पीढ़ी तक ले जाना हम सब का दायित्व है। मौके पर भैया-बहनों तथा रहिवासियों द्वारा खुशी से एक दूसरे को भारतीय नव वर्ष की मंगल कामना दी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *