एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। एक तरफ भाजपा चुनाव लड़ने के लिए पूंजीपतियों से हजारों करोड़ रूपया इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर चंदा लेकर उनको धंधा दे रही है।
दूसरी ओर जनता की बुलंद आवाज भाकपा माले हर घर से 20 रूपया चंदा लेकर चुनाव लड़ रही है। इस बार धनबल को जन बल से करारा जवाब दिया जाएगा और दिल्ली के संसद भवन में जनता की मजबूत आवाज पहुंचाया जाएगा।
उक्त बातें 8 अप्रैल को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के फतेहपुर, हरिशंकरपुर बघौनी आदि पंचायतों में 20 रूपये का नोट दो- माले- इंडिया गठबंधन को वोट दो घर-घर चलो अभियान के दौरान भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा इलेक्टोरल बांड से अर्जित अकूत धनबल से चुनाव को प्रभावित करने में लगी है, जबकि भाकपा माले उसके धन बल का जबाब जन बल से दे रही है। कहा कि माले कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोकतंत्र एवं संविधान पर बढ़ते खतरे से जनता को अवगत करा रहे है।
साथ हीं इसके बरखिलाफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने का आह्वान किया जा रहा है। मौके पर मनोज कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सूर्यदेव सिंह आदि मौजूद थे।
विदित हो कि भाकपा माले इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार के तीन लोकसभा सीट आरा से विधायक सुदामा प्रसाद, काराकाट से पूर्व विधायक सह किसान नेता राजाराम सिंह एवं नालंदा से विधायक संदीप सौरभ लोकसभा चुनाव एवं भोजपुर के गड़हनी विधानसभा से शिवप्रकाश रंजन विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
![]()













Leave a Reply