Advertisement

जरीडीह के नूतनडीह में उत्पाद विभाग की छापेमारी

छापेमारी में 675 लीटर विदेशी रंगीन शराब, होलोग्राम, लेबल, ढक्कन आदि बरामद

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला उत्पाद बल एवं थाना के सहयोग से जरीडीह थाना क्षेत्र के नूतनडीह में 7 अप्रैल को अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री पर छापामारी की गयी।

जानकारी के अनुसार छापेमारी के क्रम में विधिवत तलाशी के क्रम में चहारदीवारी के अंदर बने एक कमरे एवं ज़मीन के अंदर छिपाकर गाड़े गये ड्राम के अंदर बोरी में रखे गए विदेशी शराब एवं सुषव बरामद किया गया। छापामारी के क्रम में विभिन्न ब्रांड के 675 लीटर विदेशी शराब, तीन ड्रम में 500 लीटर सुषव, नौ पानी के जार में 180 लीटर तैयार रंगीन शराब, चार हजार विभिन्न ब्रांड के नकली लेवल, नकली ढक्कन, पांच हजार नकली होलोग्राम तथा एक जरकिन में 5 लीटर केरामेल जब्त किया गया।

उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि धंधे का मुख्य अभियुक्त नुतनडीह रहिवासी बसंत महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर, कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद चन्द्रपुरा सह तेनुघाट दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार राय, अवर निरीक्षक सोनू चौधरी, विकास विश्वकर्मा व् दर्जनभर सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *