Advertisement

किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय कमिटी की बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में बीते 3 अप्रैल को बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय अध्यक्ष अजीत कुमार लाल ने की।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय लाल ने बताया कि तेनुघाट में किरण बेबीज पैराडाइज सबसे पुराना प्राइवेट विद्यालय है। जिससे पढ़ कर कई विद्यार्थी अपना, अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को और भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए आज एक अहम बैठक की गई है।

उपाध्यक्ष रमेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अगल-बगल में विद्यालय खुलने की वजह से किरण बेबीज पैराडाइज में बच्चों की संख्या में कमी आई है। इस पर हमें ध्यान देना बहुत जरूरी है, जिससे हमारे विद्यालय में फिर से बच्चों की संख्या में वृद्धि हो।

सदस्य संजय कुमार अंबस्ट ने कहा कि आगे फिर इस पर विचार विमर्श करने के लिए आगामी 6 अप्रैल को विद्यालय में सभी शिक्षकों के साथ एक बैठक की जाएगी। बैठक का संचालन सचिव सुभाष कटरियार ने किया। वहीं बैठक में विद्यालय की प्राचार्या अनु प्रिया, राम किशुन यादव व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *