Advertisement

नहीं रहे झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो

प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। समाजवादी चिंतक व् झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का 4 अप्रैल की अर्ध रात्रि निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उन्होंने रांची के लालपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पुरे झारखंड में शोक की लहर है। उनका निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया।

दिवंगत पूर्व मंत्री लालचंद महतो के कानूनी सलाहकार भौमिक ने दूरभाष पर बताया कि 4 अप्रैल की रात्रि लगभग ग्यारह बजे पूर्व मंत्री महतो के अंग रक्षकों द्वारा उन्हें तबियत खराब की सूचना दी गयी।

सूचना के बाद वे मंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद अंग रक्षकों की मदद से उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां अस्पताल के चिकित्सक द्वारा जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भौमिक ने बताया कि इससे संबंधित सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है। परिजन रात्रि में हीं रांची के लिए प्रस्थान कर गये है। ज्ञात हो कि, बोकारो जिला के हद में बैद्यकारो रहिवासी दिवंगत लालचंद महतो ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1974 के जेपी आंदोलन से की थी।

प्रखर समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया तथा कर्पूरी ठाकुर के विचार धारा से वे काफी प्रभावित रहे हैं। कई मौको पर पूर्व मंत्री दिवंगत महतो ने जगत प्रहरी से भेंट में राजनीति के तब की स्थिति और वर्तमान स्थितियों पर गहन चर्चा की है। उनके निधन से जगत प्रहरी परिवार भी मर्माहत है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *