एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। रोजेदारों को ईद का बेसर्बी से इंतजार है।
ईद को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल की हृदय स्थली फुसरो के बाजारों में भी काफी रौनक देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में रहिवासी परिवार के संग खरीदारी में जुटे हुए है। सभी अपने परिवार के साथ बेरमो की हृदय स्थली फुसरो बाजार के न्यू कश्मीर रेडीमेड एवं कश्मीर क्लॉथ स्टोर में जमकर कपड़ो की खरीदारी करते नज़र आ रहे है।
जानकारी के अनुसार ईद की तैयारी को लेकर फुसरो बाजार, जरीडीह बाजार, करगली बाजार, जारंगडीह बाजार, कथारा बाजार, बोकारो थर्मल सेन्ट्रल मार्केट, कुरपनिया बाजार समेत कई जगहों पर दुकानों में काफी चहल पहल देखी जा रही है।
![]()













Leave a Reply