Advertisement

टाटीसिलवे के डोल बगीचा में परंपरागत मेला का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची जिला के हद में टाटीसिलवे के डोल बगीचा में बीते 3 अप्रैल को परंपरागत मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहिवासी कुल देवी की पूजा अर्चना कर मेला का भरपूर आनंद उठाया।

जानकारी के अनुसार सिलवे पंचायत में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरागत मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम पूर्वक आयोजित किया गया। सिलवे पंचायत के डोल बगीचा स्थित भागवन राधा कृष्ण की पूजा अर्चना मानकी परिवार द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक वृंद उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित बाल कृष्ण मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रो का उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराई गई। इस संबंध में 4 अप्रैल को मेला देखने के दौरान सिल्वे पंचायत के ग्राम प्रधान मानकी शिवनारायण शाही द्वारा बताया गया कि यहां सैकड़ो वर्षों से मानकी परिवार के द्वारा डोल मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे प्रदेश से श्रद्धालु गण आकर पूजा अर्चना करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज कीनू साह मानकी के द्वारा सर्वप्रथम यहां मेला का आयोजन किया गया था। इसके बाद मानकी दीवान शाह, मानकी जगन्नाथ शाही, मानकी मनेन्द्र शाही, मानकी शत्रुघ्न शाही, मानकी लादू शाही, मानकी जितेंद्र नाथ शाही व् अन्य मानकी परिवार के द्वारा विधिवत मेला व् पूजा आयोजन करने का कार्य किया जा रहा है।

यहां मुख्य आयोजनकर्ता मानकी कुंज बिहारी शाही, मानकी शिवनारायण शाही, मानकी राम नारायण, पूर्व मुखिया मानकी धनंजय शाही, मानकी मनोज शाही, बालेश्वर शाही, राजकुमार शाही के द्वारा मेला लगाया जा रहा है।

मेले को सफल बनाने में नवनीत कुमार सिंह, मुखिया नूतन पाहन, पंचायत समिति सदस्य अरविंद लोहार, मनीष नाथ, रणधीर चौहान, अशोक सिंह, अंकित सिंह, अपूर्वा सिंह, दीवान शाही, रवीश मानकी, अमित शाही, श्याम पाहन, सूरज महतो, मनेश महतो, रंथू नायक, राजू नायक, पुष्कर शाही, अमित मिश्रा, बड़ीलाल महतो, हरिलाल महतो का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *