Advertisement

भाजपा नेता ने एक और बच्ची की पढ़ाई की ली ज़िम्मेवारी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया रहिवासी चेतन कुमार सिंह की सुपुत्री का नामांकन विद्यालय में अपने निजी मद से कराने की ज़िम्मेवारी ली है। इसकी घोषणा भाजपा नेता सिंह ने 3 अप्रैल को कुरपनिया दौरे के क्रम में की।

विदित हो कि, लगातार अस्वस्थ रहने के कारण कुरपनिया रहिवासी चेतन कुमार सिंह अपनी सुपुत्री का नामांकन विद्यालय में नहीं करा सके थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सिंह अब तक दर्जनों बच्चों को विभिन्न विद्यालयों में अपने निजी मद से पढ़ाई करा रहे हैं। जिसकी हर चौक चौराहो में चर्चा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *