Advertisement

सादरी फिल्म दीवानापन का फर्स्ट लुक आउट, बहुत जल्द होगी फिल्म रिलीज

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। फिल्म निर्देशक अरोजित लोहरा के निर्देशन में निर्मित सादरी नागपुरी फिल्म दीवानापन का फर्स्ट लुक जारी किया गया। जल्दी ही फिल्म रिलीज की जायेगी। फिल्म नॉर्थ बंगाल, असम और झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।

ज्ञात हो कि, नागपुरी फिल्म दीवानापन का फर्स्ट लुक रिलीज के साथ ही फिल्म के चर्चे शुरू हो चुके हैं। दर्शकों को फर्स्ट लुक काफी पसंद भी आ रहा हैं। अभिनेता विवेक नायक फर्स्ट लुक पोस्टर में रोमांटिक अंदाज में दिखें। वहीं अन्य कलाकार थोड़ा गंभीर नजर आएं।

इस संबंध में निर्देशक अरोजीत लोहरा ने बताया कि चूंकि, विवेक नायक दर्शकों के बीच अपने रोमांटिक अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। इसलिए फिल्म भी उसी अनुरूप बनी है। बताया कि उक्त फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी तथा फैमिली ड्रामा भरपूर है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

फिल्म के प्रमुख कलाकार विवेक नायक, जय बोस, नीरज वत्स, प्रिया वर्मा, कुणाल भारती, साविन मिजर, सुरेश नायक, चुमकी महतो, मोहन विश्वकर्मा, गुरु भाई, कविता लोहरा एवं अन्य हैं।
उक्त फिल्म का निर्माण पौशाली मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया हैं। जिसके लेखक व निर्देशक अरोजीत लोहरा, डीओपी समीर नायक, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर प्रमोद प्रधान, गायक विवेक नायक, मनोज शहरी, ज्योतिका, महलदीप नायक, आदि।

संगीतकार अमित करमाली, उपेंद्र पाठक, विवेक नायक, गीतकार विवेक नायक, महलदीप नायक, लाइट तकनीशियन जॉनी कुजूर, मेकअप आर्टिस्ट रेणुका लोहार, देबोस्मिता डे, ईशान पासवान, रमेश महतो, जूनियर आर्टिस्ट को – ऑर्डिनेटर पूजा सरकार, प्रोडक्शन मैनेजर भीम गुरु भाई, फिल्म पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *