Advertisement

इंडिया कर्वी कॉन्टेस्ट की रनरअप बनीं अनीता कृष्णन

दिल्ली। महिलाओं को प्रेरित करने तथा उनके सपनों को जीने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर ग्लैमर गुड़गांव कंपनी की तरफ से भारत के पहले पेजेंट का आयोजन गुड़गांव (दिल्ली) में रखा गया था और इस की निदेशक बरखा नांगिया है। जिसमे दिल्ली की अनीता कृष्णन ने इंडिया कर्वी प्रतियोगिता (India Curvy Competition) 2018-19 में दूसरे स्थान पर विजेता का ख़िताब जीता है।
उद्यमी बनने तक की उनकी यात्रा ने हमे यह कहने का साहस दिया है की आज के युग में महिलाएं जो चाहे वह हासिल कर सकती है।इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्य से लगभग 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया लेकिन 63 महिलाओं को फाइनलिस्ट में जगह मिली थी जिसमे अविवाहित और विवाहित दोनों थी। दिल्ली के होटल लीला में एक सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
दिल्ली की अनीता कृष्णन (Anita Krishnan) (दूसरे स्थान पर विजेता) ने कहा की इस सौंदर्य प्रतियोगिता ने पुरे देश में धूम मचा दी और मोटापे को अभिशाप मानने वाली महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास पैदा कर दिया है जिससे अब विवाहित और अविवाहित कर्वी महिलाओं ने खुद से मोहब्बत करनी शुरू कर दी है और इससे लोगो का देखने का नजरिया बदल गया है।
जीरो फिगर अब फिटनेस नहीं दीवानगी के तौर पर देखा जाता है और अब स्वस्थ रहना ही फिट रहना कहलाता है क्यूंकि लोग मसल्स बना लेते है और फिगर को गढ़ लेते है लेकिन जरा से बदलाव से बीमार व तनावग्रस्त हो जाते है और ग्लैमर गुड़गांव व बरखा नांगिया ने हेल्थी महिलाओं में एक आत्मविश्वास व जोश जगा दिया है। लेकिन यहाँ इस मंच पर प्लस साइज महिलाओं को अपने सपनों को जीने के अवसर मिले है।  इस प्लस साइज़ ब्यूटी प्रतियोगिता ने न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि इसने आंतरिक और बाहरी दोनों व्यक्तित्वों को भी तैयार किया और इससे कर्वी महिलाओं को मौका मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *