Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले हीं चिराग पासवान की पार्टी में भगदड़

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। लोजपा (रामविलास) पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री और वैशाली जिले के राजनेता इंजीनियर रबिंद्र सिंह सहित आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन से नाराज पार्टी के 22 राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे लोजपा (आर) में खलबली मच गया है।

जानकारी के अनुसार पार्टी के समर्पित नेताओं व् कार्यकर्ताओं की जगह बाहरी को उम्मीदवार बनाए जाने के चिराग पासवान के फैसले से नाराज पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वालों में बागी सांसद वीणा देवी को वैशाली से फिर उम्मीदवार बनाए जाने से भी नाराजगी है।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीट पर चुनाव लड़ रही चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओ ने चिराग पासवान को उनके बुरे वक्त में साथ दिया और पार्टी को पुनर्जीवित करने में अपना योगदान दिया। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव में पार्टी के समर्पित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की जगह बाहरी उम्मीदवार को रुपया लेकर टिकट देने की बात सामने आ रही है।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश संगठन सचिव अभियंता रविन्द्र सिंह, मुख्य संगठन विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव राजेश दांगी और अन्य नेता शामिल हैं। इन सभी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं, इन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष चिराग पर टिकट बेचने तक का आरोप लगा डाला है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *