Advertisement

कलश के साथ दो दिवसीय मां मथुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अग्रसेन भवन फुसरों में 2 अप्रैल को माहुरी परिवार फुसरो द्वारा दो दिवसीय मां मधुरासिनी वार्षिक पूजनोत्सव शुरू किया गया।

पूजनोत्सव को लेकर कलश यात्रा श्रीअग्रसेन भवन फुसरों से निकाली गयी। कलश लेकर श्रद्धालु हिंदुस्तान पुल फुसरो स्थित दामोदर नदी तट पहुंचे। यहां विधिवत पूजा करावाकर कलशों में जल भरवाकर पूजा स्थल लाया गया। पंडित पंकज पांडेय ने पूजन कार्य संपन्न कराया। यजमान के रूप में दयानंद तर्वे व उनकी पत्नी मंजू देवी थे।

जानकारी के अनुसार संध्या में माहुरी वेश्य समाज के सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना किया। संध्या में महाआरती के पश्चात विभिन्न स्थानो से आये कलाकारों ने आकर्षक झांकी के साथ भक्ति जागरण प्रस्तुत किया।

मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, सचिव अमित वैसखयार, कोषाध्यक्ष मिंटु तर्वे, सहदेव प्रसाद, रितेश वैसखयार, राज कुमार, मंजीत कुमार, सुधीर गुप्ता, सूरज तर्वे, अनूप कुमार, राकेश तवें, विकास तर्वे, पिंटु तर्वे, अजय सेठ, राखी गुप्ता, सेजल, शीतल, रूपा तर्वे, शिवानी वैसखयार, किरण देवी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *