सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु स्थित सेल खदान प्रबंधन द्वारा 2 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दो बैच के आइटीआई पास सारंडा के विभिन्न गांवों के 20 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, बैग और फाईल दिया गया। इसके अलावे सारंडा के गांवों के 10 किसानों के बीच सब्जियों के बीज, खाद, झरना आदि वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार आईटीआई पास सभी 20 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने अपने खर्च से आइटीआई कराया है।

इस अवसर पर सीजीएम आरपी सेलबम ने आइटीआई पास सभी छात्रों का बेहतर भविष्य की कामना करते हुये कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों का स्कील डेवलपमेंट व बेहतर भविष्य हेतु आइटीआई कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां एचएएम का प्रशिक्षण भी जल्द प्रारम्भ किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ आइटीई कर लेने से नौकरी नहीं मिलेगी। इसके लिये कम से कम एक साल या उससे अधिक का अप्रेंटिसशिप व कार्य अनुभव जरुरी है। सेल प्रबंधन भी एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप करा रहा है। इसके अलावे कम्प्यूटर आदि का प्रशिक्षण भी सेल प्रबंधन दे रहा है।
सीजीएम के अनुसार शिक्षा व अनुभव निरंतर प्राप्त करते रहने से सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे सारंडा के किसानों का आर्थिक उन्नति हेतु हमेशा सब्जियों का बीज आदि वितरण कर रहे हैं। आगे भी इस प्रकार का सहयोग करते रहेंगे।
![]()













Leave a Reply