Advertisement

वन क्षेत्र रेंजर द्वारा डीएवी गुवा परिसर का किया गया मुआयना

विद्यालय की सुंदरता हेतु फलदार एवं औषधिय पौधा लगाया जाना चाहिए-परमानंद रजक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा(प. सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर परमानंद रजक द्वारा 2 अप्रैल को डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के परिसर का मुआयना किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के प्राचार्या उषा राय व वनरक्षी निर्मल महतो ने उनका स्वागत किया।

विद्यालय दौरे के क्रम में रेंजर रजक द्वारा स्कूल के पुराने एवं जर्जर हो चुकी पेड़ों व सूखे टहनियों को हटाए जाने पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी रजक में बताया कि विद्यालय की सुंदरता को बनाए रखने हेतु फलदार एवं औषधिय पौधों को लगाया जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण की खूबसूरती बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुंदरता एवं बच्चों के अंदर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु औषधिय पौधों को विद्यालय के अंदर लगाया जाना चाहिए। कहा कि आज के बच्चे भविष्य के संदेश वाहक हैं। अतः उन्हें वायुमंडल में खिलने वाले हर पौधों की जानकारी होनी चाहिए। पौधों के माध्यम से बच्चे सजग हो अपने आसपास व घरो के पास के परिवेश को भी सुंदर बना सकते हैं।

इस संदर्भ में प्राचार्या उषा राय ने बताया कि वर्तमान में कई छायादार पौधे विद्यालय में लगाए गए हैं। आने वाले समय में अशोक एवं नारियल का पौधा को भी लगाकर बच्चों को पौधों की गुणवत्ता एवं मूल्यांकन की जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर की अगुआई विद्यालय के वरीय शिक्षक अनन्त कुमार उपाध्याय, भास्कर चंद्र दास, श्रवण कुमार पांडेय, जय मंगल साव, चतुर्थवर्गीय कर्मी राजेन्द्र कुमार साव, दीपक कुमार पति व अन्य द्वारा की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *