प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीएम परियोजना मे डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय घनश्याम ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रथम पाली का ड्यूटी कर अंगवाली बस्ती घर जा रहा था। इस क्रम मे खासमहल – कुरपनीया मुख्य मार्ग में स्थित सब स्टेशन के समीप बीते 30 मार्च की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत घटनास्थल पर हो गई। शव को केन्द्रीय अस्पताल ढ़ोरी के मरचरी रूम में रखा गया। जबकि वाहन धक्का मार भागने मे सफल रहा।
घटना के बाद बीएंडके जीएम के. रामकृष्णा ने मृतक के 20 वर्षीय बड़े पुत्र कामेश्वर ठाकुर को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी सहित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली निवासी घनश्याम ठाकुर खासमहल मे डंपर ऑपरेटर के पद कार्यरत था। घटना के दूसरे दिन 31 मार्च को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को सौंप दिया गया।
![]()













Leave a Reply