Advertisement

आरजेडी की तरफ से विकलांग को मिला व्हील चेयर

मुश्ताक खान/ मुंबई। सामाजिक कायों में सक्रिय राष्ट्रीय जनता दल के मुंबई अध्यक्ष अय्यूब अमीन हुंगुड ने एक विकलांग को व्हील चेयर मुहैया कराई है। कुर्ला पश्चिम निवासी सादिक हुसैन नामक विकलांग विगत कई वर्षों से जमीन पर घिसट-घिसटकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाता था। गरीबी से जूझ रहे विकलांग ने विभिन्न संस्थाओं से व्हील चेयर की मांग की थी।

मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगियों से जूझ रहे सादिक हुसैन द्वारा विभिन्न सामाजित संस्थाओं से व्हील चेयर की मांग की गई थी। लेकिन उसे कहीं से भी सहयोग नहीं मिला। हर जगह से निराशा हाथ लगने के बाद भी सादिक ने हिम्मत नहीं हारी और वह आरजेडी के कार्यालय में पहुंचा। यहां राष्ट्रीय जनता दल के मुंबई अध्यक्ष अय्यूब अमीन हुंगुड ने विकलांग सादिक हुसैन को व्हील चेयर के साथ पुष्पगुच्छ और एक लिफाफा भी दिया।

इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय सदस्य अनीस फारूकी, अकबर अली खान और सैय्यद इकबाल आदि गणमान्य मौजूद थे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय आरजेडी के मुंबई अध्यक्ष अय्यूब अमीन हुंगुड क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास करते हैं। विकलांग सादिक हुसैन को व्हील चेयर मिलने से उसके परिवार के लोग बहुत खुश हैं।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *