Advertisement

मुसलमानों को सिर्फ़ वोट बैंक न समझे, लोकसभा में तीन सीट चाहिए-इमाम सफी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी को लेकर झारखंड के 54 संगठन की संयुक्त मोर्चा झारखंड प्रजातांत्रिक मंच का गठन किया गया है। मंच के पदाधिकारियों ने बैठक में निर्णय लिया है कि मुसलमान सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहेगी।

मंच के संस्थापक सदस्य इमाम सफी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन द्वारा मुसलमानों को एक भी सीट नहीं दिया गया, यह मुस्लिम समाज के साथ अन्याय है। इसलिए इंडिया गठबंधन से अंतिम उम्मीद है कि वह आबादी के अनुसार उसकी भागीदारी देकर मुस्लिम समाज के साथ न्याय करेगी।

सफी ने कहा कि झारखंड में मुस्लिम आबादी लगभग 20 प्रतिशत है। इसके बाद भी आज एक भी सांसद नहीं है, जो बहुत बड़ी विडंबना है। इसलिए मंच ने निर्णय लिया है कि अब मुस्लिम समाज वोट बैंक बनकर नहीं रहेगी।

अगर मुस्लिम समुदाय का वोट चाहिए तो इंडिया गठबंधन को आबादी के अनुरूप कम-से-कम तीन सीट गोडा, कोडरमा तथा गिरीडीह देनी होगी। अगर किसी कारण से तीन सीट नहीं मिलेगा तो मंच अपना कैंडिडेट मैदान में उतारेगी और एनडीए व इंडिया गठबंधन का बहिष्कार करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *