Advertisement

जरिडीह व् नावाडीह के स्कूलो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रम विभाग बोकारो द्वारा 28 फरवरी को कौशल विकास केंद्र में मेहंदी लगा/रंगोली बनाकर मतदान का संदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग के निर्देशानुसार सभी विभागों द्वारा बोकारो जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसे लेकर 28 फरवरी को श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ एवं नावाडीह प्रखंड के पलामू स्थित कौशल विकास केंद्र में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर एवं मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को अपने अभिभावकों एवं अपने आस -पास के रहिवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों द्वारा केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, उन्हें स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का शपथ दिलाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *