Advertisement

फिल्म निर्देशक दिलीप कुंवर जान दो फिल्मों के लिए किए गये अनुबंधित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी फिल्म निर्देशक दिलीप कुंवर जान बहुत जल्द दो फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
संभावना है कि मार्च माह में फिल्मो की शूटिंग शुरू होगी। निर्मात्री रीना चौधरी ने दोनों फिल्मों के लिए निर्देशक दिलीप को अनुबंधित कर लिया हैं।

फिल्मों को लेकर निर्देशक जान ने बताया कि कहानी पर काम चल रहा हैं। साथ ही कास्टिंग का काम भी किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह के अंत तक उत्तरप्रदेश के विभिन्न लोकेशन पर फिल्मो की शूटिंग की जायेगी।

ज्ञात हो कि, दिलीप जान की कई फिल्में पूर्व में रिलीज हो चुकी हैं।जबकि, कई रिलीज के कगार पर है। इसके साथ ही इस वर्ष भोजपुरी में दिलीप जान लगातार कई फिल्में करेंगे। जिसमें दर्जनों शामिल हैं। वहीं उक्त दोनों फिल्मों से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *