Advertisement

मुंबई पुलिस दल को मिले 5 नए डॉग

मुंबई। मुंबई पुलिस के डॉग स्क्वॉड में 5 नए डॉग शामिल हुए हैं। बेल्जियन शेफेर्ड जाति के डॉग हैं। पुलिस दल में नए डॉग शामिल होने से हत्या एवं लूट जैसे आपराधिक मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। 26/11 के आतंकवादी हमले के दौरान डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका थी।पुलिस डॉग ने आतंकवादियों द्वारा सीएसटी एवं गेटवे ऑफ इंडिया पर रखे गए दो बमों को खोज निकलाने में मदद की थी। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता मंजुनाथ शिंगे ने बताया कि मुंबई पुलिस के डॉग स्क्वॉड में बेल्जियन शेफेर्ड जाति के 5 डॉग को शामिल किया गया है। दो महीने की 5 डॉग को ट्रेनिंग दी गयी है।

डॉग को हैंडल करने के लिए डॉग स्क्वॉड में 5 महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों का सलेक्शन उनकी रूचि के आधार पर किया गया है। पिछले साल एक अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस कर्मचारियों से उनके नियमित काम के साथ उनकी रुचि के बारे में पूछा गया था। कुछ महिला कर्मचारियों ने डॉग स्क्वॉड के लिए काम करने में रुचि दिखाई थी।

मुंबई पुलिस के डॉग स्क्वॉड में तीन टीमें हैं, एक गोरेगांव के आरे कॉलोनी में स्थित है, दूसरी क्राइम ब्रांच और तीसरी बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड के पास है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) में 12 डॉग और 24 हैंडलर हैं। पिछले कुछ सालों में कई डॉग रिटायर्ड हो गए। डॉग स्क्वॉड में नए 5 डॉग शामिल होने से आपराधिक मामलों के सुलझाने में मदद मिलेगी। पिछले साल एंटी नार्कोटिक सेल में शेफेर्ड को शामिल किया गया था।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *