Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर के सभाकक्ष में 28 फरवरी को मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने की।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में दिसम्बर 2023 को समाप्त तिमाही में हिंदी प्रयोग की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक-॥ मुरली मनोहर प्रसाद, अपर मंडल रेल प्रबंधक-। योगेश कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी सोनपुर के मंडल रेल जन सम्पर्क अधिकारी रंजीत कुमार ने देते हुए बताया कि इस बैठक में दिसम्बर 2023 को समाप्त तिमाही में हिंदी प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडल रेल प्रबंधक सूद द्वारा राजभाषा के प्रयोग एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ हीं राजभाषा हिंदी के उतरोत्तर विकास के लिए दिशा निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आवश्यक रुप से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता देंगे। कहा कि तकनीकी शब्दों के प्रयोग में भी हिंदी का प्रयोग किया जा रहा है। रूटीन कार्य हिंदी में करने के अतिरिक्त राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अनुपालन करने के लिए सख्त निदेश दिया गया, ताकि राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग कार्यालयों व विभागों में हो सके।

आलोच्य तिमाही में हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने के लिए सिगनल व दूरसंचार विभाग के अजय सिंह, मंडल सिगनल व दूरसंचार इंजीनियर को अन्तर्विभागीय राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया गया। साथ ही तिमाही के दौरान सर्वाधिक काम हिंदी में करने के लिए निजी सचिव, ग्रेड वन प्रशासन एवं गोपनीय आशुलिपिक कार्मिक विभाग निरंजन कुमार को पुरस्कृत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *