Advertisement

युवा व्यवसायी संघ के विजयी पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

भाजपा नेता ने बिजयी पदाधिकारियों को दी शुभकामना

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के बीते 25 फरवरी को संपन्न चुनाव में बिजयी प्रत्याशियों को संघ के प्रधान कार्यालय में 26 फरवरी को प्रमाण पत्र दिया गया।

ज्ञात हो कि युवा व्यवसायी संघ फुसरो द्वारा 25 फरवरी को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बैभव चौरसिया, सचिव पद पर बैजू मालाकार, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार को विजेता घोषित किया गया था।

संघ के प्रधान कार्यालय अपना बाजार फुसरो में मुख्य चुनाव अधिकारी देवी दास, कार्यकारी मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार सहित राकेश जैन, संतोष भगत, रोहित मित्तल, राम छाबड़ा, रविंद्र सिंह, संतोष मित्तल, गुरुपद प्रजापति ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर शंकर गोयल, मिथलेश कुमार, ओमप्रकाश, धीरज गिरी सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने युवा व्यवसायी संघ फुसरो के चुनाव में विभिन्न पदों पर जीत हासिल करने वाले वैभव चौरसिया, बैजू मालाकार एवं राकेश मालाकार से मुलाक़ात कर शुभकामनाएँ दी।

साथ ही उक्त चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले सुशांत राइका एवं जावेद खान से भी मुलाक़ात कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएँ दी। यहां भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने उम्मीद जताया कि सभी साथ मिलकर क्षेत्र के व्यवसायी भाईयों एवं उपभोक्ताओं के हित में काम करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *