Advertisement

विशेष ग्रामसभा में विकास योजनाओं को किया पंजीबद्ध

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 26 फरवरी को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित विशेष ग्राम सभा में विभिन्न वार्डो की लगभग चालीस विकास योजनाओं को पंजीबद्ध किया गया। इस अवसर पर उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी एवं रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों द्वारा अपने अपने मुहल्ले की समस्याओं को लेकर कई योजनाओं को विभागीय पंजी में अंकित किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड सदस्य विवेक मिश्रा, शिवकुमार चटर्जी, ललित रजवार, भोला राज, गीता देवी सहित गौतम पाल, रॉकी कमार, उमाशंकर साव, आले नवी अंसारी, अजीत रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *