Advertisement

जितेंद्र सिंह बनें आजसू महासचिव, अभिनेता निर्माता इमरान खान ने जताया हर्ष

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। जितेंद्र सिंह को आजसू पार्टी का केंद्रीय महासचिव व रांची महानगर प्रभारी बनाए जाने पर फिल्म अभिनेता व निर्माता इमरान खान ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने उनसे मुलाकात कर गुलदस्ता देकर अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अभिनेता इमरान ने कहा कि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। कहा कि संगठन में अधिक से अधिक गणमान्य जनों को जोड़कर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की सोंच को जन – जन तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनेगी।

ज्ञात हो कि, झारखंड में आजसू पार्टी से वर्तमान में चार विधायक व एक सांसद हैं। बावजूद इसके, बीतें वर्षों में पार्टी का जनाधार बढ़ा हैं।उम्मीद हैं इस बार भाजपा के साथ आजसू भी पूर्व से अधिक सीट लायेगी।

इमरान खान अभिनय और फिल्म निर्माण के साथ बिजनेस भी करते हैं। ज्ञात रहे कि जितेंद्र सिंह विगत 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें हैं और हमेशा गरीब जरूरतमंद की मदद करते आए हैं। जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनके लिए जन सेवा ही सर्वोपरि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *