प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में राघोपुर थाना क्षेत्र से दहेज के लिए ससुराल वालो द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नवविवाहिता के भाई की शिकायत पर राघोपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राघोपुर थाना क्षेत्र के ही बहरामपुर पंचायत के रहिवासी सुकेश कुमार ने थाने में अपनी बहन आरती कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर उसके शव को उसके ससुराल वालो द्वारा लापता किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। मृतका के भाई सुकेश ने बताया कि बीते वर्ष 2023 के 12 फरवरी को उसकी बहन की शादी मीरमपुर ग्राम के संतोष कुमार के साथ हुआ था।
शादी में काफी दान दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले उसके पति और सास द्वारा ढाई लाख रुपया दहेज में मांग की जा रही थी। इसके लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसकी बहन की हत्या कर उसके शव को लापता कर दिया है। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]()













Leave a Reply